स्वस्थ नारी-समृद्ध परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में बुधवार को स्वस्थ नारी समृद्ध परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
बांका. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में बुधवार को स्वस्थ नारी समृद्ध परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राम नारायण मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एसएस दास, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, समाजसेवी सुभाष साह, अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार, डाॅ. राजेश कुमार, राघवेंद्र झा, अमित साह, शंकर चौधरी सहित कई लोग मंच पर मौजूद थे. विधायक श्री मंडल ने कहा कि स्वस्थ नारी ही परिवार की रीढ़ होती है. यदि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार और समाज दोनों समृद्ध होंगे. सरकार लगातार मातृ-स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है. इस अवसर पर बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. एस एस दास ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी परामर्श, टीकाकरण, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां उपलब्ध करायी जायेंगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा दीदी तथा विभिन्न पंचायतों से आई महिलाएं मौजूद थी. वहीं अस्पताल में आये मरीजों और आमजन की भी भागीदारी रही. मौके पर महिला स्वास्थ्य संबंधी पोस्टर, पर्चे और प्रचार सामग्री भी वितरित की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




