एंबुलेंस व बाइक में सीधी टक्कर, बाइक चालक देवघर रेफर

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 26 Apr 2026 9:38 PM

विज्ञापन

एंबुलेंस व बाइक में सीधी टक्कर, बाइक चालक देवघर रेफर

विज्ञापन

-कटोरिया-सुईया मार्ग पर टोनापाथर गांव के पास रात में हुई घटना कटोरिया कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाना अंतर्गत टोनापाथर गांव के समीप शनिवार की रात्रि एंबुलेंस व बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत ढकना गांव निवासी लड्डू दास के 22वर्षीय जख्मी पुत्र सह बाइक चालक डबलू दास को कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सक डा रूबी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन