महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज की 128वीं जयंती पर भव्य समारोह

Updated:
विज्ञापन
महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज की 128वीं जयंती पर भव्य समारोह

महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज की 128वीं जयंती पर भव्य समारोह

विज्ञापन

बौंसी. महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 128वीं जयंती के अवसर पर महर्षि मेंहीं धाम में आज भव्य जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा. इस आयोजन में देशभर से संतमत अनुयायियों व श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. समारोह का आयोजन ब्रह्मलीन संत शाही साहब की परंपरा के तहत उनके विशेष कृपा-पात्र प्रधान आचार्य ब्रह्मर्षि चन्द्रनाथ जी महाराज के सानिध्य में किया जायेगा. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य संतमत के संदेशों का प्रचार-प्रसार करना व समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः छह बजे भव्य शोभायात्रा से होगी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. सुबह आठ बजे से 10 बजे तक स्तुति-प्रार्थना, सत्संग-प्रवचन तथा महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज के जीवन-वृत्त पर आधारित पाठ आयोजित किया जायेगा. दोपहर सत्र में 2:30 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. दोपहर तीन बजे से 4:30 बजे तक पुनः स्तुति-प्रार्थना, सत्संग-प्रवचन व संत के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं बंधु-बांधव सहित समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बन सकें. समारोह के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय संतमत-सत्संग महासभा द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. वहीं व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वामी देवानंद जी महाराज के नेतृत्व में संभाली जा रही है. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता का भी संदेश देगा.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन