बुद्ध पूर्णिमा पर मंदार में श्रद्धा का महासंगम, पापहारणी सरोवर से मधुसूदन धाम तक गूंजे भक्ति के स्वर

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :02 May 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर मंदार में श्रद्धा का महासंगम, पापहारणी सरोवर से मधुसूदन धाम तक गूंजे भक्ति के स्वर

वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदार पर्वत क्षेत्र पूरी तरह आस्था और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया.

विज्ञापन

बौंसी. वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदार पर्वत क्षेत्र पूरी तरह आस्था और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया. सुबह की पहली किरण के साथ ही पापहारणी सरोवर में स्नान के लिए भक्तों की भीड़ जुट गयी. मान्यता है कि इस पवित्र सरोवर में डुबकी लगाने से पापों का नाश होता है, यही वजह रही कि दूर-दराज के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ महा स्नान किया और दान-पुण्य में भाग लिया. स्नान के बाद श्रद्धालु लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया. उधर मधुसूदन मंदिर में भी दिनभर भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा. भगवान विष्णु के मधुसूदन स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर में भोग अर्पण और प्रसाद वितरण का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. धार्मिक दृष्टि से बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान बुद्ध की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. हर ओर मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की आस्था ने इस पर्व को और भी दिव्य बना दिया.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन