बाइक के धक्के से स्कूली छात्रा समेत चार लोग जख्मी

Updated at : 16 Dec 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक के धक्के से स्कूली छात्रा समेत चार लोग जख्मी

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर मेढ़ियानाथ पुल के समीप बाइक के धक्के से स्कूली छात्रा समेत बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गये

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर मेढ़ियानाथ पुल के समीप बाइक के धक्के से स्कूली छात्रा समेत बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी छात्रा दौना गांव निवासी मो खालीद की 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान खातुन व बाइक सवार कामतपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार, उनकी मां सुनैना देवी व चचेरा भाई टिंकु कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. डॉ. ज्योति भारती ने सभी जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी छात्रा ने बताया कि वह मेढ़ियानाथ विद्यालय से पढ़कर अपने घर दौना जा रही थी. सड़क पार करने के दौरान अमरपुर से शाहकुंड की ओर जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उसे धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन