सख्ती के बाद बाराहाट के पूर्व प्रबंधक ने खाली किया सरकारी आवास

Updated:
विज्ञापन
सख्ती के बाद बाराहाट के पूर्व प्रबंधक ने खाली किया सरकारी आवास

आखिरकार बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास पर पिछले दो साल से अवैध रूप से रह रहे धोरैया के स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला ने बीडीओ के सख्त आदेश के बाद 24 घंटे के अंदर सरकारी आवास को खाली कर दिया

विज्ञापन

बाराहाट. आखिरकार बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास पर पिछले दो साल से अवैध रूप से रह रहे धोरैया के स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला ने बीडीओ के सख्त आदेश के बाद 24 घंटे के अंदर सरकारी आवास को खाली कर दिया. गुरुवार की देर शाम उन्होंने सरकारी आवास को खाली कर दिया है. अवध किशोर श्यामला धोरैया सरकारी अस्पताल में तैनात हैं. लेकिन वह बाराहाट में चिकित्सकों के लिए उपलब्ध सरकारी आवास पर बगैर किसी आदेश के पिछले दो साल से रह रहे थे. जिससे यहां पदस्थापित चिकित्सकों को काफी ऊंचे दामों पर किराया देकर बाजार में रहना पड़ रहा था. जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में अपनी सेवा देने में भी परेशानी होती थी. जिसको लेकर समाचार पत्रों में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले पर स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला को 24 घंटे के अंदर आवास खाली करने का निर्देश दिया. जिसके बाद प्रबंधन ने आनन-फानन में गुरुवार की देर शाम बाराहाट स्थित सरकारी आवास को खाली कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन