ePaper

धान की फसल जबरन उठाकर ले जाने के मामले में प्राथमिकी

Updated at : 15 Dec 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
धान की फसल जबरन उठाकर ले जाने के मामले में प्राथमिकी

धान की फसल जबरन उठाकर ले जाने के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के कदवारा गांव निवासी मंदोदरी देवी उर्फ सुनिया देवी पति गणेश तांती ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही संजीव भगत, भैरव भगत, शंकर भगत, नंदकिशोर भगत, सुंदर भगत के विरुद्ध जबरन धान के खेत में रखे फसल को उठाकर ले जाने व मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने बयान में लिखा है कि मैं अपने खेत में धान की फसल काटकर सूखने के लिए रखा था. रात्रि करीब आठ बजे उक्त व्यक्ति आये व मेरे धान की फसल को उठाकर ले जाने लगा, जिसकी सूचना मुझे मिलने पर जब मैं खेत गयी. अपनी धान की फसल को उठाने से मना किया तो उक्त लोग मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए मेरे धान की फसल को उठाकर ट्रैक्टर पर लादकर लेकर चले गये तथा केस मुकदमा करने पर जान से मार देने की धमकी दी. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन