बेलहर बस्ती में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 11:55 PM
थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती गांव की प्रेम देवी पति अजय सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती गांव की प्रेम देवी पति अजय सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही रामप्रीत सिंह, मीरा देवी, श्याम कुमार सिंह, संध्या देवी के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि बच्चे बच्चे के बीच हुए झगड़ा को लेकर उक्त व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट की. मारपीट के क्रम लाठी से मेरे सिर पर मार दिया. जिससे मेरा सिर फटकार जख्मी हो गया. मुझे बचाने जब मेरे पति आये तो युक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट के क्रम में गले से चांदी की सिकरी छीन लिया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी उप थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने दी.
तरैया में मारपीट मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज
बेलहर. थाना क्षेत्र के तरैया गांव की सविया देवी पति बादल यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही रिंकू देवी, सबुदन यादव, छोटू कुमार, सोना देवी आदि के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि युक्त व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर मार दिया. जिससे मेरा सिर बुरी तरह जख्मी हो गया तथा घर में रखा सात हजार रुपये निकाल लिया एवं मारपीट के क्रम में गले से चांदी की सीकरी भी छीन लिया. मुझे बचाने आये मेरे बच्चे को भी उठाकर पटक दिया. जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी उप थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










