ePaper

शादी की नीयत से किशोरी को भगाने के मामले में प्राथमिकी

Updated at : 15 Sep 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की नीयत से किशोरी को भगाने के मामले में प्राथमिकी

शादी की नीयत से किशोरी को भगाने के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन

बेलहर. राजपुर पंचायत अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि मेरी पुत्री 11 सितंबर की शाम से घर से लापता थी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसी गांव के दिलीप तुरी का भाई आनंदपुर भैरोगंज थाना क्षेत्र के गौरियाडीह गांव निवासी छोटू कुमार, जो खरौंधा में अपने मामा के घर रहता था, ने देवघर जिला अंतर्गत रांगा मोड़ थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी राजेश तुरी के सहयोग से मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन