नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र से नाबालिग पुत्री को शादी की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में पिता ने शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशीला गांव निवासी सूरज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

बेलहर.

थाना क्षेत्र से नाबालिग पुत्री को शादी की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में पिता ने शंभुगंज थाना क्षेत्र के भरतशीला गांव निवासी सूरज कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उनकी पुत्री 10 दिसंबर को घर में किसी को कुछ बताएं बिना बाहर गयी थी. जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो हम लोग परेशान हो गये. काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि उक्त व्यक्ति उनकी पुत्री को भगाकर ले गया है. इस संबंध में जब उसके घर पर गये व उसके माता-पिता से बातचीत करने का प्रयास किया तो उसके पिता विपिन साह व माता सुशीला देवी ने उनलोगों से गाली-गलौज किया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन