ePaper

धोरैया-पंजवारा मार्ग पर युवकों की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 08 Nov 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
धोरैया-पंजवारा मार्ग पर युवकों की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

दो युवकों की मौत के मामले में मृतक के भाई सुनील कुमार ने पंजवारा थाने में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

मृतक के भाई ने चार ग्रामीणों पर जान-बूझकर पिकअप से कुचलने का लगाया आरोप

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र के धोरैया-पंजवारा स्टेट हाईवे पर गुरुवार शाम हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के मामले में मृतक के भाई सुनील कुमार ने पंजवारा थाने में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल निवासी मृतक के भाई सुनील कुमार पिता स्व. मकेश्वर यादव ने अपने आवेदन में बताया कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे उसका भाई सोनू कुमार (27) और साथी संतोष कुमार (26) मोटरसाइकिल से पंजवारा बाजार घर का सामान खरीदने गए थे. इसी दौरान पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने के लिए गांव के ही राजीव यादव उर्फ रजया यादव, संजीव कुमार उर्फ भोला यादव, फंटुश कुमार उर्फ फुलटा यादव (तीनों पिता मोती यादव) और किशोर कुमार (पिता छंगुरी यादव) पिकअप वैन में सवार थे. सोनू कुमार और संतोष कुमार पंजवारा चौक से धोरैया की ओर जा रहे थे, तभी राजीव यादव ने तेज रफ्तार और लापरवाही से पिकअप चलाते हुए सर्वोदय लाइन होटल के सामने जान-बूझकर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद आरोपित वाहन छोड़कर हुए फरार

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन