आवास सहायक के समक्ष दो पक्षों में मारपीट, महिला पंसस व युवक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत भदरिया गांव में सोमवार को ग्रामीण आवास सहायक पूरन पंडित के समक्ष ही दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.
विज्ञापन
आवास योजना के सर्वेक्षण कार्य के दौरान भदरिया गांव में हुई घटना
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत भदरिया गांव में सोमवार को ग्रामीण आवास सहायक पूरन पंडित के समक्ष ही दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष से भदरिया गांव निवासी मेघनारायण मंडल की पत्नी सह पंचायत समिति सदस्या पार्वती देवी (50 वर्ष) व दूसरे पक्ष से प्रेम तांती का पुत्र भीमसेन तांती (33 वर्ष) घायल हुए हैं. दोनों घायलों का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. मारपीट की घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष से पंचायत समिति सदस्या पार्वती देवी ने बताया है कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे आवास सहायक पूरन पंडित गांव पहुंचे. जिसे आवास योजना का लाभ लेने योग्य जरूरतमंदों का नाम सर्वेक्षण सूची में दर्ज करने की सलाह दी. इसी बीच गांव के ही भीमसेन तांती ने धमकी भरे स्वर में कहा कि सबसे पहले मेरे घर वालों का नाम दर्ज होगा, इसके बाद ही किसी का भी नाम दर्ज होगा. पति मेघनारायण मंडल द्वारा ऐसी धमकी का विरोध करने पर भीमसेन तांती ने मारपीट शुरू कर दी. जब वह बचाने पहुंची, तो हाथ पकड़कर मरोड़ दिया. साथ ही मारपीट करने की धमकी भी दी. इसी बीच भीमसेन तांती की सूचना पर रामपुर गांव से पहुंचे शिवनारायण मंडल ने गाली-गाली गलौज करते हुए गोली से मार देने की धमकी भी दी. वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी भीमसेन तांती ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि पंचायत समिति सदस्य के घर आवास सहायक पहुंचा था. जब वहां घर के लोगों का नाम दर्ज करवाने का आग्रह किया, तो पंसस के पति मेघनारायण मंडल द्वारा दो हजार रुपये की मांग की गयी. पैसा देने से इंकार करने पर मेघनारायण मंडल, पंसस पार्वती देवी, पुत्र अनुपम कुमार सहित अन्य उपस्थित लोगों ने लाठी, कुल्हाड़ी, ईंट-पत्थर से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस दौरान मौके पर पहुंचे चचेरा जीजाजी शिवनारायण मंडल व उसकी मां गुलवती देवी ने बीच-बचाव करना शुरू किया. तो उनलोगों के साथ भी मारपीट की गयी. कटोरिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










