जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा थाना

थाना क्षेत्र में एक के बाद एक जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो रही हैं.
शंभुगंज. थाना क्षेत्र में एक के बाद एक जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो रही हैं. ताजा मामला झखरा गांव का है, जहां शनिवार को जमीन विवाद में रंजीत चौधरी उर्फ चुन्ना चौधरी का गांव के ही राजेंद्र चौधरी और नेपाली चौधरी से विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें रंजीत चौधरी उर्फ चुन्ना पिता सुधीर चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया. घटना को लेकर जख्मी रंजीत चौधरी उर्फ चुन्ना ने गांव के ही राजेंद्र चौधरी, नेपाली चौधरी समेत चार लोगों के विरुद्ध थाना में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी राजेंद्र चौधरी, नेपाली चौधरी सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










