रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, दो जख्मी

रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार पौकरी पंचायत के मानिकपुर गांव में रास्ता खोलने को लेकर हुए विवाद में मनोज ठाकुर और रोहित ठाकुर के बीच जमकर लाठी डंटा चला. इस दौरान मनोज ठाकुर की पत्नी सुनीता देवी और पुत्री पिंकी कुमारी बचाने दौड़ी. उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में दोनों को लेकर परिजन थाना पहुंचे. पुलिस पदाधिकारी ने दोनों के इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जख्मी सुनीता देवी ने बताया कि रोहित ठाकुर और रोशन ठाकुर ने घर घुसकर उसके साथ मारपीट की. घटना की शिकायत पुलिस से की गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










