पांच बच्चे के पिता तीन बच्चे की मां के साथ फरार

पांच बच्चे के पिता तीन बच्चे की मां के साथ फरार
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के छोटी भरतशिला गांव से प्रेम प्रसंग में पांच बच्चे के पिता गांव के ही रिश्ते में भाभी व तीन बच्चे की मां के साथ फरार होने के बाद गांव में विवाद बढ़ गया. युवक की पत्नी ने शनिवार को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने पति व महिला को बरामद करने की गुहार लगायी. जानकारी के अनुसार छोटी भरतशिला गांव के नारायण तांती की शादी बेलहर थाना क्षेत्र के ददनीचक गांव के संजू देवी से 13 साल पूर्व हुई थी. शादी के बाद उससे चार लड़की एक लड़का हुआ. इसी बीच पड़ोस के एक तीन बच्चे की मां से नारायण तांती को प्रेम हो गया. जिसके बाद दोनोंं घर से फरार हो गये. अब फरार महिला के पति नारायण तांती की पत्नी को गाली-गलौज करते हुवे मारपीट करने पर उतारू हो जाता है. साथ ही पत्नी को वापस नहीं लाने पर नारायण तांती की पत्नी को ही जबरन सिंदूर डालने की धमकी दे रहा हैं. जिससे महिला और उसके परिजन भय और दहशत में है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










