चौपाल में किसानों को उन्नत खेती के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
चौपाल में किसानों को उन्नत खेती के प्रति किया जागरूक

प्रखंड के कटिया, पुनसिया एवं चिलकावर गांव में शारदीय (खरीफ) कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन कर किसानों को जानकारी दी गयी

विज्ञापन

बांका/रजौन.

कृषि विज्ञान केंद्र एवं आत्मा बांका द्वारा इन दिनों जगह-जगह किसान चौपाल व कृषि संकल्प अभियान चलाकर किसानों को उन्नत खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है. मंगलवार को प्रखंड के कटिया, पुनसिया एवं चिलकावर गांव में शारदीय (खरीफ) कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन कर किसानों को जानकारी दी गयी. कृषि विज्ञान केंद्र बांका के डा. संजय कुमार मंडल, डा. संजीत कुमार के अलावे आत्मा के प्रखंड तकनीकि प्रबंधक दीपा भारती, सहायक तकनीकी प्रबंधक रंजन कुमार, रमण कुमार, कृषि समन्वयक शशिभूषण कुमार, प्रवीण पांडेय, किसान सलाहकार सुप्रिया, अस्ताचल, अरविंद कुमार ने कृषि विभाग से संबंधित योजना की जानकारी दी. साथ ही आत्मा बांका के पदाधिकारी ने कृषि तकनीक को बताया. इस दौरान उद्यान विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर खरीफ बीज उपलब्ध कराने की भी बात बतायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन