फसल नुकसान के अनुदान के लिए बीएओ से मिले किसान

Updated at : 17 Apr 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
फसल नुकसान के अनुदान के लिए बीएओ से मिले किसान

फसल नुकसान के अनुदान के लिए बीएओ से मिले किसान

विज्ञापन

अमरपुर. पिछले दिनों क्षेत्र में आयी भीषण आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए फसल सहायता योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर किसानों का ग्रुप गुरुवार को बीएओ से मिले. पैक्स अध्यक्ष व किसान श्रीनारायण शर्मा सलिल, रामबालक शर्मा, प्रगतिशील किसान प्रियव्रत शर्मा आदि ने बताया कि पिछले 12 एवं 13 अप्रैल को आयी आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से रबी फसल, आम एवं अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है. विभागीय अधिकारी किसानों के हित की अनदेखी कर इस नुकसान को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं. किसानों ने कहा कि इस बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों को खून के आंसू रोने को विवश कर दिया है. किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, इस नुकसान से अब कर्ज लौटाना भी मुश्किल है. इस आपदा से गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया है. आम फसल को भी काफी नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि कई पंचायतों में नुकसान की रिपोर्ट शून्य बतायी गयी है, जो किसानों के साथ ज्यादती है. किसानों से बीएओ से मिल कर किसान सहायता योजना का लाभ दिलाने की मांग की. प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 31 अप्रैल तक आवेदन दिया जा सकता है. वह खुद पंचायतों में घूम-घूम कर फसल नुकसान का जायजा ले रहे हैं. जिसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी. इस मौके पर प्रशिक्षु बीएओ जिज्ञासा, अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, पैक्स अध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन