नुक्कड़ नाटक के जरिये किसानों को किया जागरूक

Updated at : 02 Mar 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के जरिये किसानों को किया जागरूक

रजौन प्रखंड मुख्यालय के सामने रविवार को सहकारिता चौपाल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड मुख्यालय के सामने रविवार को सहकारिता चौपाल का आयोजन किया गया. सहकारिता चौपाल के दौरान नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर कलाकारों ने किसानों को उत्पाद का समर्थन मूल्य के अलावा खाद, बीज की जानकारी दी. नुक्कड़ नाटक के दौरान टीम लीडर प्रेम कुमार के अलावा सहयोगी विशाल कुमार, सत्यम, रूपा, मुस्कान व आकाश अपने कला के माध्यम से किसानों को सहकारिता विभाग के योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान रजौन पैक्स अध्यक्ष बिभाष साह, रजौन व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, पैक्स प्रबंधक शंभू प्रसाद सिंह, सनी कुमार, दिवाकर कुमार साह, राजकुमार सिंह, जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नितेश उर्फ बंटी कुमार, बमबम चौधरी, स्कंद कुमार, दिलीप कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रियेश कुमार सिंह, मुनीलाल यादव दयालपुर, घनश्याम चौधरी, गनौरी ठाकुर, गणेश शर्मा, नवीन कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, रितेश कुमार सिंह, राधे साह, विनोद सिंह, दिनेश साह सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन