दामोदरा पंचायत के किसानों को समेकित कृषि प्रणाली पर मिला प्रशिक्षण

Updated at : 21 Feb 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
दामोदरा पंचायत के किसानों को समेकित कृषि प्रणाली पर मिला प्रशिक्षण

दामोदरा पंचायत के किसानों को समेकित कृषि प्रणाली पर मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

कटोरिया. कृषि भूमि संरक्षण विभाग बांका द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलछाजन विकास-टू अंतर्गत दामोदरा पंचायत के औरावरण गांव में शुक्रवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें पंचायत क्षेत्र के महिला-पुरुष किसानों को समेकित कृषि प्रणाली विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. किसानों को प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि समेकित कृषि एक बहुत ही बेहतरीन कृषि प्रणाली है, जिसके तहत आप अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं. साथ ही खुद भी भोजन के सभी पोषक तत्वों को ग्रहण कर सकते हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दामोदरा पंचायत के मुखिया नकुल ततवा, उपमुखिया मो मुमताज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि गिरधारी यादव, जलछाजन सचिव विकास कुमार, समोजसेवी गुड्डू अंसारी, सेवानिवृत्त जिला गव्य विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, किसान ब्रह्मदेव प्रसाद, जलछाजन परियोजना के वित्तीय विशेषज्ञ रंजीत कर्ण व उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. विदित हो कि बांका जिला के चांदन व कटोरिया प्रखंड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलछाजन विकास-टू का तीन परियोजना चल रहा है. जिसमें कुल 12 पंचायत शामिल हैं. जलछाजन का मुख्य उद्देश्य वर्षा के जल का संचय करना है. इसके तहत चेकडैम, कुंआ, तालाब, आहर इत्यादि का निर्माण व जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग में 80 महिला-पुरुष किसानों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन