विवाह योग्य आठ कन्याओं को दी गयी विदाई सामग्री

गरीब कन्याओं को विवाह तय होने पर विदाई सामग्री प्रदान करने के साथ-साथ बाल विवाह व दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है.
जयपुर. आशा पायल फाउंडेशन संस्था द्वारा बिहार व झारखंड में गरीब कन्याओं को विवाह तय होने पर विदाई सामग्री प्रदान करने के साथ-साथ बाल विवाह व दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है. भीषण गर्मी के मद्देनजर संस्था द्वारा विवाह योग्य आठ कन्याओं को घर पहुंचा कर विदाई सामग्री प्रदान किया गया. जिससे लाभुक कन्याओं व उसके परिजनों ने संस्था का आभार प्रकट किया. इस क्रम में जयपुर थाना क्षेत्र के कानीबेल गांव निवासी रामदेव यादव की पुत्री कंचन कुमारी व योगेंद्र राय की पुत्री कविता कुमारी, पतलिखा गांव निवासी किशन यादव की पुत्री कंचन कुमारी व कटकी यादव की पुत्री रूपा कुमारी, भंडारकोला गांव निवासी पूरण पंडित की पुत्री गुंजा कुमारी, कटोरिया प्रखंड के मोचनावरण गांव निवासी सुखदेव दास की पुत्री प्रियंका कुमारी व पपेरवा कला गांव निवासी रमेश मरांडी की पुत्री सोहागनी मरांडी एवं फुल्लीडूमर प्रखंड के चोडांड गांव निवासी प्रेम दास की पुत्री करिश्मा कुमारी को विदाई सामग्री प्रदान किया गया. जिसमें ट्रंक, तोसक, तकिया, रजाई, बेडशीट, स्टील बर्तन सेट, श्रृंगार सामग्री, वर-वधू के वस्त्र व चुंदरी आदि शामिल हैं. इस मौके पर संस्था के बिहार-झारखंड प्रभारी सह बांका जिला प्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव, मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कमलाकांत यादव, सरपंच पूरण पंडित, संस्था के कार्यकर्ता मिथलेश सिंह, दीपक सिंह, कैलाश यादव, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




