महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंदार आगमन का आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंदार आगमन का आमंत्रण

मंदार की पावन धरती पर आने का औपचारिक आमंत्रण दिया

विज्ञापन

बौंसी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मंदार पर्वत पर आने का आमंत्रण दिया गया है. मालूम हो कि यह आमंत्रण सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के निजी सहायक सबलपुर गांव निवासी संजीव भगत ने दी है. उन्होंने बताया कि अपने नागपुर प्रवास के दौरान महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर संजीव भगत ने उन्हें गुलाब का पुष्प भेंट कर मंदार पर्वत की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया. साथ ही उन्हें मंदार की पावन धरती पर आने का औपचारिक आमंत्रण दिया और पवित्र स्थल मन्दार के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व की विस्तृत जानकारी दी. श्री भगत द्वारा भेंट किए गए गुलाब को ससम्मान स्वीकार किया और मंदार आने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन