बांका विस के व्यय प्रेक्षक ने पंजवारा चेकपोस्ट का लिया जायजा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार की शाम बांका विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक ने पंजवारा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया
पंजवारा. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार की शाम बांका विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक ने पंजवारा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चुनावी अवधि में हो रही जांच प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान बाराहाट के अंचलाधिकारी विकास कुमार, पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, चेकपोस्ट के मजिस्ट्रेट नरेश राम तथा पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार मौजूद थे. व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान अवैध धन, शराब और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के आवागमन पर कड़ी नजर रखी जाय तथा किसी भी संदिग्ध वाहन की सघन जांच सुनिश्चित की जाय. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव आचरण के लिए प्रशासन की सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है. मौके पर उन्होंने तैनात पुलिस बलों और मजिस्ट्रेटों से व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




