ईवीएम के बैलेट पेपर में उम्मीदवारों की होगी रंगीन फोटो

Updated at : 09 Oct 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
ईवीएम के बैलेट पेपर में उम्मीदवारों की होगी रंगीन फोटो

जिला निर्वाचन प्रशाासन की ओर से विधानसभा आम चुनाव की तैयारी जाेर-शोर से चल रही है

विज्ञापन

बांका. जिला निर्वाचन प्रशाासन की ओर से विधानसभा आम चुनाव की तैयारी जाेर-शोर से चल रही है. आम जनता और संभावित अभ्यर्थियों को चुनाव से संंबधित नियम व प्रावधान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर चिपके बैलेट पेपर में उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगी. उम्मीदवारों के नाम मोटे और बड़े अक्षरों में छपेंगे ताकि मतदाता उन्हें आसानी से पहचान सके. साथ ही वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपेट) मशीन से मुद्रित पर्ची पर मतदाता को उस उम्मीदवार की क्रम संख्या, नाम और चुनाव चिह्ल लगभग सात सेकंड तक दिखायी देगा, जिसके पक्ष में मतदाता ने मतदान किया है. यह सुविधा मतदाता को यह सत्यापित करने में सक्षम बनाती है कि उसका वोट सही उम्मीदवार को ही गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन