ePaper

पंजवारा में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Updated at : 06 Nov 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
पंजवारा में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन

पंजवारा. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पिंकू कुमारी की अगुवाई में यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्ग, पुरानी बाजार होते हुए विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरी. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और “वोट करेगा बांका, मेरा वोट मेरा अधिकार”, “मेरा वोट मेरा कर्तव्य”, “हर वोट है जरूरी, कोई मतदाता छूटे ना” जैसे नारे लगाकर क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम में शिक्षक रूपेश रंजन, आकाश कुमार, जनरल जिया, वंदना कुमारी, मधु कुमारी, नूतन कविता, निशा, मान सिंह, शिवम, सिब्ते आलम, सुधीर कुमार, रंजीत तिवारी, राहुल गोस्वामी सहित कई छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे. वहीं प्रोन्नत कन्या मध्य विद्यालय पंजवारा में भी गुरुवार को स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली. छात्र-छात्राओं ने “वोट करेगा बांका, आगे बढ़ेगा बांका” जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्राधर झा की देखरेख में प्रभात फेरी निकाली गयी. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन