बिहार-झारखंड बॉर्डर पर चौकसी तेज, पंजवारा चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान

चुनाव को प्रभावित करने वाली अवैध शराब, आभूषण, नगदी रुपया या किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री की तस्करी को रोकना है.
पंजवारा. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 11 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर, बिहार और झारखंड की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए बिहार-झारखंड बॉर्डर स्थित पंजवारा चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य चुनाव को प्रभावित करने वाली अवैध शराब, आभूषण, नगदी रुपया या किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री की तस्करी को रोकना है. पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस बल द्वारा लगातार वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यह सघन जांच अभियान मतदान की तिथि तक लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल बना रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




