ePaper

जिला जज ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

Updated at : 12 Nov 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
जिला जज ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार के साथ मंडल कारा बांका का बुधवार को निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बांका. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार के साथ मंडल कारा बांका का बुधवार को निरीक्षण किया. जिला जज ने सभी बंदी वार्ड, पाकशाला, कारा अस्पताल, महिला बंदी कक्ष, खेल मैदान सहित अन्य परिसरों का अवलोकन किया. बंदियों से हालचाल जाना. जिला जज ने विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई व न्यायिक संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और त्वरित समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने बंदियों से अनुशासन जीवन जीने और शिक्षा के साथ जुड़ने की बात कही. साथ ही सरकारी अधिवक्ता और पीएलवी से भी उन्हें आवश्यक सुझाव और मदद करने को कहा. इस मौके पर जेल अधीक्षक आशीष रंजन, उपाधीक्षक सुशील कुमार गुप्ता, सहायक अधीक्षक रामनदंन पंडित, मो. कासिफ, अनिरुद्ध पंडित, कक्षपाल योगेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारत कुमार सहित अन्य कर्मी प्रमुख रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन