इंसपायर प्रतियोगिता परीक्षा के सफल छात्र-छात्राएं हुई सम्मानित

विगत दिनों जिले में आयोजित इंसपायर मानक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को संबंधित विद्यालयों में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
फुल्लीडुमर. बिहार सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा विगत दिनों जिले में आयोजित इंसपायर मानक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को संबंधित विद्यालयों में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मालूम हो कि इसके पूर्व विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग राष्ट्रीय प्रतिष्ठान के द्वारा इस प्रतियोगिता परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं के खाते में 10-10 हजार रुपए दिया गया था. वहीं विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वालों में मध्य विद्यालय पथडडा के कक्षा आठ के छात्र आशीष कुमार, मध्य विद्यालय भितिया के दीपलाल भारतीय व प्रिंस कुमार, मध्य विद्यालय राजवाड़ा के सप्तम वर्ग की छात्रा चांदनी कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलिया नवटोलिया के अष्टम वर्ग की छात्रा अर्चना कुमारी आदि शामिल है. सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षकों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




