शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, युवक के विरूद्ध केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, युवक के विरूद्ध केस दर्ज

चांदन थाना क्षेत्र के एक गांव से गत 17 मार्च को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया.

विज्ञापन

चांदन. चांदन थाना क्षेत्र के एक गांव से गत 17 मार्च को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया. इस मामले में अपहृत नाबालिग की मां ने चांदन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें गांव के ही पप्पू सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में अपहृत नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गांव के बगल स्थित दुकान पर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटने पर अपने स्तर से अगल-बगल एवं अपने रिश्तेदारों के घर खोजबीन शुरू की. अपहृत नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिलने पर आरोपी युवक के घर पर भी पूछताछ करने गयी, लेकिन वहां उनलोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया. इस मामले में चांदन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. चांदन थाने की पुलिस टीम से अपहृत नाबालिग की सकुशल बरामदगी की गुहार परिजनों ने लगायी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन