अफवाह के कारण एचपीवी टीकाकरण में नहीं हो पा रही बढ़ोतरी, चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
अफवाह के कारण एचपीवी टीकाकरण में नहीं हो पा रही बढ़ोतरी, चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे एचपीवी टीकाकरण में अफवाह के कारण इसमें बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे एचपीवी टीकाकरण में अफवाह के कारण इसमें बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है. जिसके कारण सरकार की जनहित कार्य योजना में बाधा उत्पन्न हो रहा है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार क्षेत्र में प्रचार एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान चला कर सभी 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की आयु की किशोरियों को टीकाकरण दिया जाना है, जिससे महिलाओं में भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा खत्म हो जाता है, लेकिन इस टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में एक अफवाह फैल गयी है इस टीकाकरण से लड़कियां मां नहीं बन पायेगी, जो एक अफवाह है. उन्होंने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि महिला शिक्षिका एवं जागरूक नागरिक से अपील की है कि सरकार की इस जनहित कार्य योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने में सहयोग करें तथा अपने समाज के वैसे सभी किशोरियों को अस्पताल भेज कर टीकाकरण करवाने में सहयोग करें, जिससे हमारा समाज सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बच सके.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन