जीपीएल : आरएमके बांका को हराकर फाइनल में पहुंची मिनहाज इलेवन टीम

Updated:
विज्ञापन
जीपीएल : आरएमके बांका को हराकर फाइनल में पहुंची मिनहाज इलेवन टीम

कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत घोरमारा गांव स्थित मैदान पर संचालित घोरमारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शुक्रवार को पहल सेमीफाइनल मैच खेला गया.

विज्ञापन

बेहतरीन प्रदर्शन पर अंकुर को मिला मैन ऑफ दि मैच का खिताब

कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत घोरमारा गांव स्थित मैदान पर संचालित घोरमारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शुक्रवार को पहल सेमीफाइनल मैच खेला गया. जिसमें आरएमके बांका टीम को एक सौ रनों से शिकस्त देकर फाइनल मैच में अपनी जगह सुरक्षित कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए मिनहाज इलेवन कटोरिया की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 217 रन बनाए. जवाबी पारी में आरएमके की टीम 12 ओवर में ही मात्र 117 रन के स्कोर पर ही सिमट गयी. विजेता मिनहाज-इलेवन टीम से अंकुर कुमार ने 32 गेंद पर सर्वाधिक 97 रन बनाए. दो ओवर की बॉलिंग में पांच महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अंकुर को मैन ऑफ दि मैच का खिताब दिया गया. सेमीफाइनल मैच में अंपायर की भूमिका मो इल्ताफ व इंतखाब ने निभाई, जबकि कॉमेंट्री भेलवा गांव निवासी मो कलाम ने किया. स्कोरिंग राजू व आदम ने की. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य इल्ताफ अंसारी, इंतखाब अंसारी, मकसूद अंसारी, राजू अंसारी, शाहरुख अंसारी, जाबिर अंसारी, नियाज अंसारी, सकलेन अंसारी, सरताज अंसारी, इबलाख अंसारी, जावेद अंसारी, निस्तार अंसारी, अंसार अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन