पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पांच घायल, पुलिस कर रही कैंप

Updated:
विज्ञापन
पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पांच घायल, पुलिस कर रही कैंप

सदर थाना क्षेत्र के लस्करी गांव में शुक्रवार की देर शाम पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के लस्करी गांव में शुक्रवार की देर शाम पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार, शाम में घटना स्थल के निकट एक पक्ष के युवक के द्वारा मोबाइल देखा जा रहा था साथ ही अभद्र टिप्पणी भी की जा रही थी. इसी बीच दूसरे पक्ष के द्वारा मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. जिसके बाद मामले की जानकारी होते ही गांव के दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गये और गाली-गलौज के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में दोनों पक्ष से पांच व्यक्ति जख्मी हो गये. जिसमें एक पक्ष से दयानंद यादव व सुभाष यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के शाबुद्दन अंसारी, मुस्तफा अंसारी व बीबी जकीरा खातून जख्मी हो गये. इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. लक्ष्मण पंडित की निगरानी में तीन सदस्यीय चिकित्सक के टीम ने सभी जख्मी का उपचार किया. वहीं मामले की जानकारी जिला प्रशासन को मिलते ही डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, एसडीओ राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, बीडीओ चंदन कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. खबर लिखे जाने तक सभी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर कैंप किये थे. डीएम व एसपी के नेतृत्व में दोनों पक्षों के लोगों के बीच आपसी समझौता करा दिया गया है. उधर पुलिस ने दोनों पक्ष के इलाजरत जख्मी को हिरासत में रखा है. एसपी ने बताया है कि मामला सुलझा लिया गया है. तथा दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी है. एसपी ने आगे बताया कि मामले में जांच के बाद जो भी दोषी पाए जायेंगे उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलवक्त पुलिस गांव में कैंप कर रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन