ऑटो से शराब तस्करी कर रहा दिव्यांग धराया

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पंजवारा थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह झारखंड सीमा पर पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर एक दिव्यांग शराब तस्कर को दबोच लिया.
पंजवारा. अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पंजवारा थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह झारखंड सीमा पर पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर एक दिव्यांग शराब तस्कर को दबोच लिया. उसके ऑटो से 61 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर चेकपोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान गोड्डा की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गयी. चालक सीट के नीचे बने बॉक्स से शराब की खेप मिली. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के बाघमारी निवासी प्रमोद कुमार सिंह, पिता बलदेव सिंह के रूप में हुई है. उसके पास से अलग-अलग ब्रांड का कुल 24.855 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




