फरार अभियुक्तों के घर पहुंची धोरैया पुलिस, चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

इश्तेहार चिपकाती धोरैया पुलिस | Prabhat Khabar Network

बांका के धोरैया में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किए। आत्मसमर्पण न करने पर अब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

धोरैया(बांका) : लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ धोरैया पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. न्यायालय के आदेश के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं करने वाले अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन गांवों में पहुंची पुलिस टीम

थानाध्यक्ष अमित कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के खड़ौंधा, जाखा और भेलाय गांव पहुंचे. यहां फरार अभियुक्तों के घर पर न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया गया. पुलिस ने आसपास के लोगों को भी न्यायालय के आदेश और आगे होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी.

आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद संबंधित अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं. इश्तेहार चस्पा किए जाने के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन