सदर अस्पताल बांका में दो पालियों में चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवा रही 24 घंटे उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल बांका | Prabhat Khabar Network

बांका सदर अस्पताल में दो पालियों में ओपीडी और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा सुचारू रूप से संचालित की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया।

विज्ञापन

बांका : सदर अस्पताल बांका में गुरुवार को मरीजों के लिए दो पालियों में ओपीडी का संचालन किया गया. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक चली. इसके अलावा अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रही. विभिन्न विभागों की ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार और आवश्यक परामर्श दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन पालियों में चली इमरजेंसी सेवा

मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए इमरजेंसी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी थी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रही. इमरजेंसी में चिकित्सकों के साथ ए ग्रेड एएनएम की भी ड्यूटी लगायी गयी थी.

पहली पाली में डॉ. अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ. धर्मवीर भारती और डॉ. संजय कुमार सुमन तथा तीसरी पाली में डॉ. बालकिशोर चौधरी ने मरीजों को सेवा दी.

एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. रागिनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. कुमार अमिश और तीसरी पाली में डॉ. बालकिशोर चौधरी की ड्यूटी रही. महिला चिकित्सक के रूप में पहली और दूसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा तैनात रहीं.

विभिन्न विभागों में चिकित्सकों ने संभाली ओपीडी

मेडिकल ओपीडी में डॉ. दिलीप कुमार, गायनी में डॉ. रश्मि सीमा, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात, सर्जरी एवं हड्डी विभाग में डॉ. सूरज कुमार ने मरीजों को देखा.

पीडिया ओपीडी में डॉ. रागिनी, नेत्र ओपीडी में डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार, ईएनटी ओपीडी में डॉ. गजनाफर अली, दंत ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा ने अपनी सेवाएं दीं.


विज्ञापन
मदन कुमार

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन