बांका मंडी में अनाज के दाम स्थिर, आलू-प्याज में बढ़ी हलचल
मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
बांका मंडी में आज खाद्यान्न के भाव स्थिर रहे, जबकि आलू और प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। जानें आज का ताजा मंडी भाव और बाजार की पूरी रिपोर्ट।
बांका : बांका की मंडी में गुरुवार को व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. अधिकांश खाद्यान्न के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. गेहूं, चावल, दाल, सरसों सहित अन्य कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रहने से बाजार में कीमतें लगभग स्थिर रहीं. वहीं सब्जी मंडी में आलू और प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
आपके शहर में
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार फिलहाल अनाज की आपूर्ति सामान्य है. हालांकि, आने वाले दिनों में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के भाव में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों और किसानों की नजर अब मौसम और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी है.
लंबी दूरी से बढ़ रहा ढुलाई खर्च
बांका मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और रोजमर्रा की वस्तुओं की आवक पूर्णिया की गुलाबबाग और कोलकाता की मंडियों से होती है. दोनों जगहों से लंबी दूरी होने के कारण माल ढुलाई पर अधिक खर्च करना पड़ता है. कारोबारियों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमत और भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से परिवहन खर्च बढ़ा है. इसका असर थोक से लेकर खुदरा बाजार तक दिखाई दे रहा है.
कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाले सहित कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
आज मंडी में प्रमुख खाद्यान्न के भाव
| वस्तु | न्यूनतम | अधिकतम |
| गेहूं | 2600 | 2650 |
| मक्का | 2100 | 2150 |
| चावल मंसूरी | 3250 | 3400 |
| चावल अरवा मोटा | 3100 | 3250 |
| चावल बासमती | 12500 | 13500 |
| मसूर दाल | 6000 | 6550 |
| मूंग दाल | 9540 | 9600 |
| अरहर दाल | 11500 | 15000 |
| गोटा चना | 6200 | 6400 |
| गोटा मूंग | 8500 | 9000 |
| पीली सरसों | 7300 | 7550 |
| सरसों तेल (15 लीटर) | 2070 | 2470 |
| आलू | 1200 | 1450 |
| प्याज | 3800 | 3900 |
सभी दरें प्रति क्विंटल हैं, सरसों तेल की दर 15 लीटर के अनुसार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मदन कुमार
मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








