धोपसंडा के युवक की केरल में सड़क दुर्घटना में मौत

क्षेत्र क़ी चलना पंचायत अंतर्गत धोपसंडा गांव निवासी रोजन अंसारी का 30 वर्षीय पुत्र कयूम अंसारी की केरल में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
धोरैया. क्षेत्र क़ी चलना पंचायत अंतर्गत धोपसंडा गांव निवासी रोजन अंसारी का 30 वर्षीय पुत्र कयूम अंसारी की केरल में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए समाजसेवी सह जिप प्रत्याशी वाजिद अंसारी ने बताया की कयूम केरल क़े कोटीयम कुंजी कुरी में रहकर मजदूरी का काम करता था. लेकिन मंगलवार की शाम कयूम बाजार से इफतार कर वापस लौट रहा था. तभी पिछे से एक बाइक ने कयूम को धक्का मार दिया. जिससे कयूम सड़क पर गीर गये और घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना क़े बाद केरल पुलिस ने कयूम क़े मृत शरीर को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम क़े लिए अस्पताल भेजे जाने क़े साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. समाजसेवी डा वाजिद अंसारी ने बताया कि कयूम का मृत शरीर घर क़े लिए भेज दिया गया है, जो गुरुवार की रात तक गांव पहुंचने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










