थ्रेसर मशीन से गेहूं तैयार करने के दौरान हादसे में दंपती घायल
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 01 Apr 2026 9:32 PM
विज्ञापन
कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकाना गांव में बुधवार की शाम घर में थ्रेसर मशीन से गेहूं की फसल तैयार करने के दौरान पति व पत्नी जख्मी हो गए.
विज्ञापन
साड़ी से मशीन में फंसी पत्नी को बचाने में पति भी हुआ जख्मी
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकाना गांव में बुधवार की शाम घर में थ्रेसर मशीन से गेहूं की फसल तैयार करने के दौरान पति व पत्नी जख्मी हो गए. इस हादसे में खरकाना गांव निवासी विकेंद्र यादव व उसकी पत्नी संजू देवी जख्मी हो गयी. दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी दंपति का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार थ्रेसर मशीन से गेहूं तैयार करने के दौरान संजू देवी की साड़ी मशीन में फंस गयी, जिससे संजू देवी के गर्दन में जख्म हुआ. मशीन में फंसी पत्नी को बचाने में पति विकेंद्र यादव के एक हाथ की दो अंगुली भी कट गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










