अवैध बालू खनन का विरोध करने पर विवाद, वीडियो वायरल

Updated at : 26 Feb 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू खनन का विरोध करने पर विवाद, वीडियो वायरल

बदुआ नदी में बग्घा खास गांव के आंबेडकर चौपाल के समीप का मामला

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजरी बदुआ नदी से बालू माफिया बालू का धंधा धड़ल्ले से कर रहा है. इस दौरान क्षेत्र के बग्घा खास गांव आंबेडकर चौपाल के समीप बालू का अवैध खनन कर रहे माफियाओं का गांव के ही व्यक्ति द्वारा विरोध किया गया. इसपर दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुआ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. जानकारी के अनुसार बदुआ नदी में बग्घा खास गांव के आंबेडकर चौपाल के समीप बालू घाट पर लगातार माफियाओं के द्वारा चोरी छिपे बालू का अवैध खनन व कारोबार किया जाता है. दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक में जेसीबी के सहारे बालू की खुदाई कर ट्रैक्टर पर लोडिंग की जाती है. इस दौरान पुलिस से बचने व पुलिस की रेकी करने के लिए के लिए बालू माफियाओं ने जगह-जगह लोगों को लगा रखा है. विरोध की वजह यह है कि जिस जगह बालू का अवैध खनन हो रहा था, उस जगह से थोड़ी ही दूरी पर जलमीनार व आंबेडकर चौपाल है. बालू के अवैध खनन से जलमीनार के साथ-साथ आंबेडकर चौपाल पर संकट का बादल मंडरा रहा है. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन करने वाले माफिया पर पुलिस की पैनी नजर है. वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन