15 दिन के अंदर कचरा प्रसंस्करण यूनिट का निर्माण करें पूर्ण

प्रखंड क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं का डीडीसी ने लिया जायजा
प्रखंड क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं का डीडीसी ने लिया जायजा बाराहाट. प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायतों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का गुरुवार को जिले से आये अधिकारियों ने जायजा लिया. यहां उपविकास आयुक्त ने सर्वप्रथम पथरा में मनरेगा द्वारा बन रहे खेल मैदान का अवलोकन किया. इस बीच पंचायत की मुखिया को 15 दिन के अंदर कचरा प्रसंस्करण यूनिट को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. जांच के दौरान अधिकारी धरहरा विद्यालय पहुंचे. जहां बच्चों की कम संख्या देखकर विद्यालय प्रधान को कड़ी फटकार लगायी. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 89 पर भी अधिकारी पहुंचे, वहां कई प्रकार की गड़बड़ी मिली. इस पर अधिकारी ने वहां मौजूद केंद्र की संचालिका को कड़ी फटकार लगायी. वहीं योजनाओं की जांच पड़ताल के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी ने सोन गीता उत्तरी पंचायत पहुंचकर वहां संचालित जल-नल योजना की जांच की. इस दौरान वहां पर जल मीनार से निर्धारित लाभुकों को कनेक्शन दिये जाने में रुचि नहीं दिखाये जाने को लेकर संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि को सख्ती से निर्देश दिया गया. यहां पर कुल 80 लोगों को नल-जल योजना का कनेक्शन दिया जाना था, लेकिन वर्तमान में मात्र 40 परिवार को ही कनेक्शन दिया गया था. इसको लेकर अधिकारी नाराज दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










