जिप की जमीन पर अवैध निर्माण मामले में सीओ व थानाध्यक्ष ने की जांच

प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंचाई कॉलोनी डाक बंगला के समीप जिला परिषद की जमीन पर अवैध कब्जा व निर्माण मामले में सीओ शशिकांत शुक्ला व थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच की
बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंचाई कॉलोनी डाक बंगला के समीप जिला परिषद की जमीन पर अवैध कब्जा व निर्माण मामले में सीओ शशिकांत शुक्ला व थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच की. इसके साथ अंचल अमीन से सीमांकन करने के बाद निर्माण अवैध पाया गया. हालांकि मौके पर कोई भी निर्माणकर्ता नहीं पहुंचा. जिला पार्षद के एसडीओ सरोज कुमार व सत्येंद्र कुमार भी आये और अवैध निर्माण का जांच की. जिस पर उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण की रिपोर्ट विकास आयुक्त एवं जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




