चांदन नदी में स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से बालक की मौत

चांदन नदी में स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से बालक की मौत
अमरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदन नदी में डुबौनी घाट पर सोमवार को स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से 13वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बांका सदर थाना क्षेत्र के ककना गांव निवासी राम यादव का पुत्र सुमित यादव अपने दोस्तों के साथ चांदन नदी के डुबौनी घाट पर स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान वह पानी में डूबने लगा. यह देख अन्य बच्चे डर कर वहां से भाग गए और घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही सुमित के परिजन एवं ग्रामीण डुबौनी घाट पहुंचे तथा उसे नदी में खोजने लगे. काफी मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बच्चे की मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही बांका पुलिस गांव पहुंचे और मृतक बालक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




