दो बाइक की टक्कर में जीजा-साली जख्मी, रेफर

Updated at : 16 Jun 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में जीजा-साली जख्मी, रेफर

अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ के समीप हुई दुर्घटना

विज्ञापन

अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ के समीप हुई दुर्घटना अमरपुर. थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार जीजा व साली जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी भागलपुर जिला के कजरैली गांव निवासी रितेश कुमार व उनकी साली रानी कुमारी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी युवक ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह अपनी साली को लेकर फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव से अमरपुर होते हुए अपने गांव कजरैली जा रहा था. तभी सिहुड़ी मोड़ के समीप सामने से तेजगति से आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे दोनों गिरकर जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन