बौंसी एसडीपीओ ने गौरा पहुंच तैयारियों का लिया जायजा

प्रखंड के गौरा गांव में आयोजित होने वाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ व मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के बड़े संतों का जुटान होगा.
धोरैया. प्रखंड के गौरा गांव में आयोजित होने वाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ व मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के बड़े संतों का जुटान होगा. इसके लिए यहां भव्य कार्यक्रम के आयोजन की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है. इसे लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी की जा रही है. रविवार को सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमार के साथ गौरा पहुंच कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. एसडीपीओ ने बताया कि सुरक्ष- व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है. इसे लेकर पार्किंग स्थल, ड्रॉप गेट, पुलिस पदाधिकारी व बलों की प्रति नियुक्ति के संदर्भ में मंत्रणा की गयी. मौके पर मौजूद यज्ञ समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह से भी एसडीपीओ ने तैयारी के संदर्भ में जानकारी ली. मौके पर जिप सदस्य रफीक आलम, मुखिया रजनीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










