बौंसी में कांवरियों का उमड़ा सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा शहर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मंदार हिल स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए कांवरियों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन के तीसरे रविवार को बौंसी में बासुकीनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए, जहाँ युवाओं और सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाई. 'बोल बम' के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

बौंसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट. सावन के तीसरे रविवार को बौंसी में कांवरियों की भारी भीड़ रही. बासुकीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु भागलपुर सीढ़ी घाट से गंगाजल लेने के लिए बड़ी संख्या में रवाना हुए. गेरुआ वस्त्र पहने कांवरियों के जत्थों से शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. सुबह से देर शाम तक कांवरियों की आवाजाही जारी रही.

विज्ञापन

मंदारहिल स्टेशन पर रही सबसे अधिक भीड़

भागलपुर जाने वाली ट्रेनों में सवार होने के लिए मंदारहिल स्टेशन पर कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गयी. स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म तक कांवरियों की लंबी कतार नजर आयी. कई श्रद्धालु ट्रेन में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करते दिखे. सुबह से देर शाम तक स्टेशन पर यही स्थिति बनी रही.

फोटो कैप्शन : मंदार हिल स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए कांवरियों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
फोटो- मंदार हिल स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए कांवरियों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

शनिवार शाम से शुरू हो गये थे सेवा शिविर

कांवरियों की सुविधा के लिए बौंसी में शनिवार शाम से ही जगह-जगह सेवा शिविर शुरू कर दिये गये थे. गुरुधाम पेट्रोल पंप, ब्लॉक मोड़ काली मंदिर, अद्वैत मिशन हाई स्कूल, मुख्य चौक, दुमका रोड, सुखनियां पुल, श्याम बाजार, संझोतरी और भलजोर सहित कई स्थानों पर शिविर लगाये गये. यहां कांवरियों के लिए पानी, शरबत और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी.

युवाओं और सामाजिक संगठनों ने संभाली सेवा की कमान

कांवरियों की सेवा में स्थानीय व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभायी. जगह-जगह श्रद्धालुओं को पानी और शरबत उपलब्ध कराया गया. सेवा शिविरों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और स्वयंसेवक कांवरियों की मदद में जुटे रहे.

रात तक गूंजता रहा ‘बोल बम’ का जयघोष

रविवार की रात तक बौंसी की सड़कें ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजती रहीं. गेरुआ वस्त्रों में कांवरियों के जत्थे लगातार भागलपुर की ओर बढ़ते रहे. पूरे शहर में सावन की भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन