झुग्गी-झोपड़ी में गुजर रही थी जिंदगी, 26 परिवारों को मिला जमीन का हक, विधायक बोले- बच्चों को जरूर पढ़ाएं

Author Pradeep Kumar|Edited by Amit Kr Sinha
Updated:
विज्ञापन

बासगीत पर्चा बांटते विधायक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धोरैया प्रखंड में 26 भूमिहीन परिवारों के चेहरे पर अपने घर की उम्मीद जगी है. अभियान बसेरा-2 योजना के तहत उन्हें बासगीत पर्चा मिला है. विधायक मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा ही असली विकास की कुंजी है.

विज्ञापन

धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय सभागार में 26 भूमिहीन परिवारों के हाथों में बासगीत पर्चा पहुंचा तो उनके चेहरे पर वर्षों बाद अपने आशियाने की उम्मीद दिखी. क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने अपने हाथों से अभियान बसेरा-2 योजना के तहत इन परिवारों के बीच जमीन का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया. वर्षों से जमीन के अभाव में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के लिए यह पहल स्थायी ठिकाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.

विज्ञापन

वर्षों की बेबसी के बाद मिला अपने आशियाने का हक

बताया गया कि बासगीत पर्चा पाने वाले कई परिवार लंबे समय से भूमिहीन थे. जमीन नहीं होने के कारण वे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर जीवन गुजार रहे थे. अभियान बसेरा-2 योजना के तहत ऐसे भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत इन 26 परिवारों की जमीन बंदोबस्ती की गयी.

पर्चा वितरण के दौरान विधायक मनीष कुमार ने लाभुक परिवारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार लगातार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराना उनके जीवन में स्थायित्व लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.

जमीन के साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी जोर

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों से सिर्फ जमीन मिलने की खुशी तक सीमित नहीं रहने की अपील की. उन्होंने उपस्थित लोगों को बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया. विधायक ने कहा कि एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर शिक्षित बनाएं.

उन्होंने कहा कि जब गरीब परिवारों के घरों में शिक्षा की लौ जलेगी, तभी समाज, राज्य और देश का वास्तविक विकास संभव होगा. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और उनकी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करने की अपील की.

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ पर्चा वितरण

बासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ अरविंद कुमार झा और सीओ अनुज कुमार झा मौजूद रहे. अधिकारियों ने लाभुकों को योजना से जुड़ी जानकारी भी दी. कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी काजल कुमारी, धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि आलोक कुमार, विधायक प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया रजनीश कुमार, उमाशंकर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन