बौंसी में भूमिहीन परिवारों को मिली बड़ी राहत, 38 लाभुकों को मिला बासगीत पर्चा

Updated:
विज्ञापन

बासगीत पर्चा के साथ मौजूद लाभुक, मौके पर उपस्थित विधायक,सीओ और अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बौंसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 38 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा सौंपा गया। विधायक ने कहा कि गरीबों को उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

बांका : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बौंसी प्रखंड के भूमिहीन और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी पहल की गयी. प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू ने 38 लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा वितरित किया. पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी नजर आयी.

विज्ञापन

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर बौंसी अंचल में गरीब परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसी क्रम में करीब 60 लाभुकों के लिए बासगीत पर्चा तैयार किया गया है. इनमें से 38 पर्चों का वितरण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया.

जमीन का अधिकार मिलने से बनेगा अपना आशियाना

कार्यक्रम में विधायक पूरनलाल टुडू ने कहा कि भूमिहीन गरीब परिवारों को उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है. जमीन का अधिकार मिलने से जरूरतमंद परिवार सम्मान के साथ अपना घर बना सकेंगे. उन्होंने शेष पात्र लाभुकों को भी जल्द योजना का लाभ दिलाने की बात कही.

अंचल अधिकारी अलका आर्या ने बताया कि करीब 60 गरीब परिवारों को बासगीत और बंदोबस्ती जमीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई चल रही है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर जल्द सभी पात्र परिवारों को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन