ePaper

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी वल्लभभाई पटेल की जयंती

Updated at : 31 Oct 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी वल्लभभाई पटेल की जयंती

स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी

विज्ञापन

पंजवारा. स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. पंजवारा थाना परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में थाना के पुलिसकर्मियों ने मुख्य मार्ग पर एकता की दौड़ लगाई. दौड़ के दौरान जवानों ने एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया. इस अवसर पर थाना के एसआई सुनील तिवारी, सतीश कुमार, राहुल कुमार, पुरंदर कुमार सहित सभी पदस्थापित जवान उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में जोश और उत्साह देखने लायक था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन