पंजवारा में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार

पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड चेकपोस्ट पर गुरुवार की रात विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया.
पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड चेकपोस्ट पर गुरुवार की रात विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि के आधार पर जांच के क्रम में बिट्टू कुमार दास (24 वर्ष), पिता रोहित दास, ग्राम-कुर्मीचक, थाना मुफस्सिल, जिला गोड्डा (झारखंड) को रोका गया. वाहन के चेसिस नंबर का जांच करने पर पता चला कि बाइक गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र से चोरी की गयी है, जिसका मामला वहां दर्ज है. पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक व मास्टर चाबी बरामद की. गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




