बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह एक राशन व्यवसायी की बाइक चोरी हो गयी. व्यवसायी अंकित कुमार सिंह, पिता पुतुल नरेश सिंह ने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी
पंजवारा. थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह एक राशन व्यवसायी की बाइक चोरी हो गयी. व्यवसायी अंकित कुमार सिंह, पिता पुतुल नरेश सिंह ने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जो सुबह करीब 3:10 बजे चोरी हो गयी. उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. चोरी की घटना व्यवसायी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. फुटेज में एक युवक उनकी बाइक को आराम से ले जाता दिखाई दे रहा है. पंजवारा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




