ePaper

पंजवारा बाजार से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 23 Sep 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
पंजवारा बाजार से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पंजवारा बाजार से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. बाइक पशु चिकित्सक राजीव रंजन का बताया जा रहा है.

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा बाजार से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. बाइक पशु चिकित्सक राजीव रंजन का बताया जा रहा है. जो पंजवारा बजरंगबली चौक पर अमर कुमार पंडित के किराये के मकान में रहते हैं. बाइक मालिक ने बताया कि वे अपनी बाइक को मकान मालिक अमर कुमार को देकर गये थे. अमर कुमार ने बाइक अपनी दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी कर दी थी. शाम को जब उन्होंने बाहर देखा, तो बाइक वहां से गायब थी. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गयी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन